Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उप मुख्यमंत्री साव ने अपनी मां के सम्मान में लगाया पौधा

उप मुख्यमंत्री साव ने अपनी मां के सम्मान में लगाया पौधा

उप मुख्यमंत्री साव ने अपनी मां के सम्मान में लगाया पौधा

Arun sav

डोंगरिया में किसान कुटीर, मंच और एनीकट निर्माण की घोषणा

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिले के लोरमी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरिया में वृक्षारोपण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मां प्रमिला देवी के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया।

उप मुख्यमंत्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान है। सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां कष्ट सहकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। इसलिए मां की सेवा और समर्पण पर श्रद्धा भाव अर्पित करते हुए हम सभी को उनके नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। मां-बाप की तरह ही उसकी सेवा-जतन करना चाहिए।

Ek Ped Maa Ke Naam 1

साव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आज डोंगरिया के 10 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। आज हमारी सरकार मोदी की गारंटी के अनुरूप आमजनों, किसानों तथा अन्य हितग्राहियों से किए वादे पूरे करने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है। हितग्राहियों के खाते में योजनाओं के पैसे पहुंच रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन के दौरान डोंगरिया के कृषि संग्रहण केंद्र में किसानों के बैठने के लिए 14 लाख रुपए की लागत से किसान कुटीर और आश्रित गांव कोदवामहंत में साढ़े 12 लाख रुपए की लागत से गोदाम बनाने की घोषणा की। उन्होंने डोंगरिया स्कूल प्रांगण में मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने और गांव में जल्द ही एनीकट बनाने की भी घोषणा की।

IDBI Bank

कार्यक्रम में आई.डी.बी.आई. बैंक ने सी.एस.आर. के तहत पौधों की सुरक्षा के लिए 560 ट्री गॉर्ड भेंट किया। कार्यक्रम में डोंगरिया स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय और डोंगरिया के सरपंच महंत हरिशंकर दास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप

बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप
Next Next post:

विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार

विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्वास्थ्य कर्मचारी ने 24 लाख का किया गबन, पेट्रोल-डीजल मद की राशि में हेराफेरी
  • पंचायत भवन में गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर, तत्काल सचिव सस्पेंड
  • धमतरी जिले के गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सिखायेंगे खेती के उन्नत तरीके
  • 4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह फर्जी
  • मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाने की घोषणा

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी - जागेश्वरी पाल , संचालक का नाम - जागेश्वरी पाल, मोबाईल नंबर - 9399701018 , ई मेल - batchitcgnews@gmail.com, कार्यालय पता - लालपुर , रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड , पिन नंबर - 492015 Copyright ©cgbatchit.com | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version