Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार

विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार

विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार

lakhan lal devangan

कोरबा। विष्णु देव सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार अब गति पकड़ चुकी है। चुनाव में जिन वार्डों में लोगों ने वॉर्ड की समस्या से अवगत कराया था, अब उन कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर जल्द प्रारंभ किया जा रहा है। लोगों को अब किसी भी विकास कार्यों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम के वॉर्ड क्रमांक 31 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

Korba Nagar Nigam

मंत्री देवांगन ने कहा कि दादरखुर्द वार्ड के कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां विकास कार्य आज तक नहीं हुए। 10 साल से वॉर्ड की सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी थी। विधानसभा चुनाव के दौरान वॉर्ड वासियों ने इन कार्यों की मांग की थी। चुनाव के बाद कोरबा निगम क्षेत्र के सभी वार्डाे के ऐसे कार्यों के लिए विष्णुदेव सरकार ने तत्काल राशि मंजूर की। जिला खनिज मद 2024-25 से कुल 146.69 लाख की लागत से दादर मेन रोड से प्रधानमंत्री आवास परिसर तक सीसी रोड, नाली, और स्ट्रीट लाइट के कार्य कराए जाएंगे।

मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जिला खनिज मद की राशि का अधिकार हमें दिया है। अब विष्णु देव साय की सरकार में जनता के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, वॉर्ड क्रमांक 31 के पार्षद सुकुंदी यादव, पार्षद धनश्री साहू, पार्षद रितु चौरसिया, ईश्वर साहू, चन्दन साहू जी समेत अन्य उपस्थित रहे।

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

उप मुख्यमंत्री साव ने अपनी मां के सम्मान में लगाया पौधा

उप मुख्यमंत्री साव ने अपनी मां के सम्मान में लगाया पौधा
Next Next post:

जिले में अब तक 626 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 626 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धमतरी जिले के गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सिखायेंगे खेती के उन्नत तरीके
  • 4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह फर्जी
  • मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाने की घोषणा
  • 18 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर मिला प्रमोशन
  • 9 कारों पर 10-10 हजार का जुर्माना, चालकों का होगा लाइसेंस सस्पेंड

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी - जागेश्वरी पाल , संचालक का नाम - जागेश्वरी पाल, मोबाईल नंबर - 9399701018 , ई मेल - batchitcgnews@gmail.com, कार्यालय पता - लालपुर , रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड , पिन नंबर - 492015 Copyright ©cgbatchit.com | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version