Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत हरदीभाठा को नवाजा गया दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार से

वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत हरदीभाठा को नवाजा गया दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार से

वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत हरदीभाठा को नवाजा गया दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार से

धमतरी। धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हरदीभाठा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाठा के सरपंच मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव और ग्राम पंचायत सचिव मदन सिंह भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल ये पुरस्कार कुल 15 राज्यों की 45 पंचायतों व संस्थाओं को दिए गए। इसी के तहत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 27 पंचायतों को प्राप्त हुआ है। इनमें धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड का ग्राम पंचायत हरदीभाठा शामिल है। ये पुरस्कार कुल 9 विषयों के तहत दिया जाता है, जिनमें गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं।

ग्राम पंचायत हरदीभाठा को सामाजिक रूप से न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपए पुरस्कार की राशि भी प्रदान की गई। इस ग्राम पंचायत की प्रमुख उपलब्धियों में ग्राम पंचायत हरदीभाठा में सभी पात्र साढ़े चार सौ हितग्राहियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसके साथ सभी पात्र 184 लाभार्थियों को पेंशन, सभी पात्र 178 लाभार्थियों को पीएम आवास, आंगनबाड़ी में सभी 101 पात्र बच्चों को पंजीकृत कराया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी में सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को गर्म पका पौष्टिक भोजन और सभी पात्र 14 महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभान्वित किया गया। बता दें कि 1361 जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत हरदीभाठा में 14 वार्ड हैं।

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी केन्द्र कोड़ेबोड़ का औचक निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी केन्द्र कोड़ेबोड़ का औचक निरीक्षण 
Next Next post:

प्रदेश में बह रही विकास की बयार, डबल इंजन सरकार का मिल रहा लाभ

प्रदेश में बह रही विकास की बयार, डबल इंजन सरकार का मिल रहा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्वास्थ्य कर्मचारी ने 24 लाख का किया गबन, पेट्रोल-डीजल मद की राशि में हेराफेरी
  • पंचायत भवन में गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर, तत्काल सचिव सस्पेंड
  • धमतरी जिले के गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सिखायेंगे खेती के उन्नत तरीके
  • 4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह फर्जी
  • मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाने की घोषणा

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी - जागेश्वरी पाल , संचालक का नाम - जागेश्वरी पाल, मोबाईल नंबर - 9399701018 , ई मेल - batchitcgnews@gmail.com, कार्यालय पता - लालपुर , रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड , पिन नंबर - 492015 Copyright ©cgbatchit.com | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version