रायपुर। डीडी नगर में टीचर के साथ लूटपाट फोन स्नैचिंग करने वाले तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक व्याख्याता चम्पेश्वर गोस्वामी 5 नवंबर की रात राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। जैसे ही टीचर डीडी नगर गणेश मंदिर के पास पहुंचा तभी तीन अज्ञात युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत थाना DD नगर में पीड़ित टीचर ने किया था।
पुलिस ने मामले में जांच के दौरान CCTV कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना कारित करने हेतु जिस दापेहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसकी भी जानकारी एकत्र कर आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चंगोराभाठा निवासी खिलेश्वर साहू उर्फ नानू की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मिथलेश छत्री एवं देव सारथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त मिथलेश छत्री एवं देव सारथी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
- खिलेश्वर साहू उर्फ नानू पिता रामखेलावन साहू उम्र 21 साल निवासी गणपति नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
- मिथलेश छत्री पिता भगवत छत्री उम्र 20 साल निवासी हनुमानजी मंदिर के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
- देव सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 17 साल निवासी बिजली ऑफीस के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।