रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य आज दिनांक 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैजी INC को आज दिनांक 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण।
इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। सशक्त और संपन्न छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ, सुशासन और प्रगति के नव युग का हो रहा सूत्रपात। प्रदेश के चतुर्थ मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय आज दिनांक 13 दिसंबर को लेंगे शपथ।