Site icon छत्तीसगढ़ बातचीत

सतारा के जननी देवी मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे

सतारा के जननी देवी मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे

eknath shinde

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी संकट के बीच राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को सतारा के जननी देवी मंदिर पहुंचे। इससे पहले वह शुक्रवार को महाबलेश्वर तालुका स्थित अपने पैतृक गांव दारे गए थे, जहां शनिवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक वे आज मुंबई के लिए रवाना होंगे। उनके मुंबई पहुंचने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी आएगी. रिपोर्ट के अनुसार शिंदे के शरीर का तापमान 104 डिग्री था. बुखार, खांसी और गले में संक्रमण के कारण वह पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकले. वह खेतों में भी नहीं जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मिलने से परहेज किया।

बता दें कि चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। दो दिन के आराम के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज हेलीकॉप्टर से मुंबई के लिए रवाना होंगे। फिलहाल, दरे गांव स्थित आवास पर पुलिस बल तैनात है। इस बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की डेट और स्थान तय हो चुका है। मंत्री पद के लिए दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है. उनकी कोशिशें भी तेज होंगी. कार्यवाहक मंत्री के मुंबई पहुंचने के बाद क्या होता है, इस पर पूरे राज्य की नजर रहेगी

Exit mobile version