रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर एम्स पहुंची। एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी साथ में हैं उपस्थित हैं . राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हो रहा है समारोह। राष्ट्रपति के हाथों 10 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल साथ ही दीक्षांत समारोह में 514 छात्रों को मिलेगी डिग्री
बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मु का माना विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने राष्ट्रपति मुर्मु को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।