
president murmu
Nai Delhi /नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) 7 जुलाई 2024 को ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुईं।
एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लिखा: “जय जगन्नाथ! आज पुरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के दौरान हजारों भक्तों द्वारा भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथजी के तीन रथों को खींचते हुए देखना एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मैंने भी इस सदियों पुराने आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी कार्यक्रम में भाग लिया और इस पवित्र स्थान पर उमड़े भक्तों की भीड़ के साथ एकात्म होने का अनुभव किया। मेरे लिए, यह उन धन्य क्षणों में से एक था जो हमें सर्वोच्च सत्ता की उपस्थिति से अवगत कराते हैं। महाप्रभु जगन्नाथ की असीम कृपा से पूरे विश्व में शांति और समृद्धि हो!”