
रायपुर। CM विष्णुदेव साय से आज प्रमोटी IAS अफसरों ने मुलाकात की। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने X के माध्यम से शेयर किया है।
साथ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में हाल ही में पदोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई दी एवं लोकहित में बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और उनका आभार व्यक्त किया। मुख्य सचिव जैन ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई एवं बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी।
