Site icon छत्तीसगढ़ बातचीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जैसलमेर में लखपति दीदी सम्मेलन की बढ़ाई शोभा

rajsthan culture

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जैसलमेर में लखपति दीदी सम्मेलन की बढ़ाई शोभा

राजस्थान। प्रदेश के जैसलमेर में लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मलेन की शोभा बढ़ाई हैं. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस लखपति दीदी सम्मेलन से महिला सशक्तीकरण और समावेशी आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। मैं कामना करती हूं कि सभी बहनें आर्थिक रूप से समृद्ध और सामाजिक रूप से सशक्त होते हुए, राजस्थान और भारत की प्रगति में अपना योगदान देती रहें।

साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक विकास को गति प्रदान करें तथा women-led development की सोच को कार्यरूप दें, यह सबकी ज़िम्मेदारी है। जागरूकता, शिक्षा और कौशल विकास को आधार बनाकर हमें आगे बढ़ना होगा, जिससे महिला और पुरुष दोनों ही आर्थिक प्रगति करते हुए देश, समाज और विश्व-कल्याण में बराबर के साझीदार बनें।

राष्ट्रपति ने कहा कि अभी महिला सशक्तीकरण की यात्रा में बहुत आगे जाना है। आज भी सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में gender के आधार पर प्राथमिकता जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

महिलाओं को ownership and property rights के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें credit या loan मिलने में कठिनाई होती है। महिलाओं को अधिक आर्थिक स्वायत्तता, व्यक्तिगत स्वतन्त्रता और राजनीतिक शक्ति प्राप्त हो, इस दिशा में भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने work-force में महिलाओं की भागीदारी और उनके रोजगार की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।

Exit mobile version