Site icon छत्तीसगढ़ बातचीत

मुख्यमंत्री साय ने संत नामदेव जयंती की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने संत नामदेव जयंती की दी शुभकामनाएं

CM Vishnu say

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संत नामदेव जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि संत नामदेव महाराष्ट्र में कार्तिक एकादशी के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध संत-कवि हैं। भगवान विठोबा के अनन्य भक्त नामदेव जी का संपूर्ण जीवन भक्तिभाव से ओतप्रोत था।

उन्होंने भक्तिगीतों की रचना की और हरिनाम को लोक सुलभ बनाकर उसका प्रचार किया। सीएम साय ने कहा है कि संत नामदेव की भक्ति और समता के संदेश आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं।

Exit mobile version