Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • भारत
  • पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

Untitled-1 copy

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

भारत सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। कल सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की कांग्रेस की ओर से पुष्टि की गई है। उनके निधन पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने दुख जताया है।

Untitled 2 Copy 19
facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ वीर बाल दिवस

pg dmt
Next Next post:

रायपुर में गांजा बेचने वाली बबली गिरफ्तार

रायपुर में गांजा बेचने वाली बबली गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खुद 15 लाख लूटकर पहुंच गया थाने, मचाया शोर ढोंग का हुआ पर्दाफाश
  • चलती बस से चोर गिरफ्तार, कारोबारी के घर से चुराया था सोने की बिस्किट
  • शोएब ढेबर को पुलिस ने जेल में डाला, जेल प्रहरी के साथ किया था गाली-गलौज
  • ढाबे में ट्रिपल मर्डर, एक का गला रेता, दो के सीने पर घोंपा गया चाकू
  • खरीफ फसलों के लिए रूद्री बराज से छोड़ा गया पानी

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
Owner : Jageshwari pal Editor: N . PAL Email : batchitcgnews@gmail.com Contact: +91 9399658627 Office Address: Kamal Vihar Sector 1, Raipur, Chhattisgarh | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version