Site icon छत्तीसगढ़ बातचीत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया

Mahila divashiy

दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “संकल्प: महिला सशक्तिकरण केन्‍द्र – 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ” पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की, साथ ही सचिव अनिल मलिक भी मौजूद थे।

यह कार्यशाला महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर केन्‍द्रित राष्ट्रव्यापी 100-दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत का प्रतीक है, जो 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में नामांकन अभियान और शैक्षिक सत्रों को शामिल करते हुए महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता और पहुंच को बढ़ाना है।

एक दिवसीय कार्यशाला में संकल्प: एचईडब्‍ल्‍यू के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी प्रावधानों, संचार रणनीतियों और परामर्श तकनीकों पर सत्र आयोजित किए गए, जो पूरे भारत में 693 जिलों में संचालित हैं। इन पहलों का उद्देश्य सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करना और विकास योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

मंत्रालय इस 100 दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Exit mobile version