
रायपुर। आज कमरछठ है। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई, बलराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रदेश में कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतीक स्वरूप सगरी बनाई जाती है, जो मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है।
कमरछठ पर्व को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी माताओं की मनोकामना पूर्ण करें, उनके बच्चों को सदा स्वस्थ, खुशहाल, और दीर्घायु बनाएं। इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो। Kamarchhat2024
