Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में अपनाया जा रहा फसल चक्र परिवर्तन

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में अपनाया जा रहा फसल चक्र परिवर्तन

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में अपनाया जा रहा फसल चक्र परिवर्तन

fasal chakra parivartan

धमतरी। देश, प्रदेश सहित जिले में भी गिरते हुए भूजल स्तर को ध्यान में रख जिला प्रशासन द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से एक है जल संरक्षण, भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए फसल चक्र परिवर्तन अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना। जिला प्रशासन द्वारा धमतरी जिले के गांव-गांव में जहां जल संरक्षण के लिए जल जगार महोत्सव आयोजित किया गया, वहीं ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन और नगदी फसल अपनाने हेतु फसल चक्र परिवर्तन शिविर भी आयोजित किए गए। नतीजन जिले के ग्राम परसतराई, लोहरसी, रांवा, गुजरा, गोहाननाला और बगदेही के ग्रामीणों ने ग्राम विकास समिति की बैठक आहूत कर ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन और नगदी फसल लेने तथा धान को हतोत्साहित करने का निर्णय लिया।

Fasal Chakra Parivartan

जिले में कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा अब तक 182 गांवों में फसल चक्र परिवर्तन शिविर आयोजित किए गए, वहीं 48 गांव में विशेष शिविर लगाया गया। इसके साथ ही RAWE (ग्रामीण कृषि कार्य के अनुभव) के माध्यम से 5 गांवों में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें लगभग 12 हजार चार सौ से अधिक किसान शामिल हुए और ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी गांवों का भ्रमण कर किसानों को दलहन, तिलहन और नगदी फसलों से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। जिले में रबी वर्ष 2024-25 में दलहन, तिलहन की खेती के लिए अब तक 3 हजार 188 क्विंटल 59 किलोग्राम बीज का वितरण किसानों को किया गया।

Dhhan Kharidi 1

इनमें समिति से एक हजार आठ क्विंटल आठ किलोग्राम, बीजग्राम/प्रदर्शन से एक हजार 874 क्विंटल 51 किलोग्राम और नगद 306 क्विंटल बीज शामिल हैं। जबकि रबी वर्ष 2023-24 में समितियों से 38 क्विंटल 65 किलोग्राम ही दलहन, तिलहन का बीज वितरित किया गया था। इस तरह इस वर्ष रबी फसल के लिए समितियों से दलहन, तिलहन बीज वितरण में इजाफा हुआ है।

गौरतलब है कि इस वर्ष जिले की लगभग 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल चक्र अपनाने का लक्ष्य रखा गया है।
रबी ऋण वितरण वर्ष 2024-25 के तहत जिले के सभी 11 समितियों के माध्यम से दो हजार 602 सदस्यों को कुल 6 करोड़ 72 लाख 8 हजार रूपये का ऋण वितरण किया गया। इनमें 6 करोड़ 60 लाख 5 हजार रूपये नगद और 12 लाख 3 हजार रूपये सामग्री के तौर पर वितरित किया गया। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को पानी का सदुपयोग करने की लगातार समझाईश दी जा रही है। ग्रीष्मकाल में पानी की भयावहता को रोकने के लिए इसमें स्थानीय ग्रामीण भी बढ-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

धमतरी जिले में मिलावटी धान बेचते पकड़ा गया किसान

dhamtari dhan kharidi kendra
Next Next post:

प्रमुख सचिव बोरा ने म्यूजियम का कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

प्रमुख सचिव बोरा ने म्यूजियम का कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्वास्थ्य कर्मचारी ने 24 लाख का किया गबन, पेट्रोल-डीजल मद की राशि में हेराफेरी
  • पंचायत भवन में गंदगी देखकर भड़के कलेक्टर, तत्काल सचिव सस्पेंड
  • धमतरी जिले के गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सिखायेंगे खेती के उन्नत तरीके
  • 4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह फर्जी
  • मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाने की घोषणा

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी - जागेश्वरी पाल , संचालक का नाम - जागेश्वरी पाल, मोबाईल नंबर - 9399701018 , ई मेल - batchitcgnews@gmail.com, कार्यालय पता - लालपुर , रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड , पिन नंबर - 492015 Copyright ©cgbatchit.com | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version