Skip to content

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

Primary Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विश्व
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • विशेष लेख
  • वीडियो
  • व्यापार
Light/Dark Button
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में हुई कृषक परिचर्चा

फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में हुई कृषक परिचर्चा

फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में हुई कृषक परिचर्चा

Krishak charcha

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में जल, पर्यावरण और भूमि संरक्षण की दिशा में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि, उद्यानिकी और संबंधित विभागों द्वारा गांंवों में कृषक परिचर्चा आयोजित कर फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी विकासखण्ड के ग्राम परसतराई के किसान जिन्होंने फसल चक्र अपनाकर अपने जीवनस्तर को नई दिशा प्रदान कर खुशहाली की ओर अग्रसर हुए, उन्होंने जिले के 26 गांवों के प्रतिनिधियों से अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर परसतराई में फसल चक्र परिवर्तन हेतु कृषक चर्चा- परिचर्चा एवं किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Krishak Paricharcha 2

कार्यक्रम में जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, फसल चक्र परिवर्तन, धान फसल लेने के नुकसान, दलहनी-तिलहनी फसल लेने के फायदे, कृषि पद्धतियां की जानकारी दी गई। इसके अलावा वैज्ञानिक सुझाव एवं आंकलन, किसानों का अनुभव और कृषक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। ग्राम पंचायत परसतराई के सरपंच श्री परमानंद आडिल ने बताया कि पूर्व में परसतराई अकालग्रस्त गांव था और यहां अधिकतर छोटे किसान थे, जिन्हें दैनिक जीवन में पानी की कमी से आए दिन जूझना पड़ता था।

Krishak Paricharcha

इसी समस्या का निदान करने ग्रामीणों ने बैठक कर फसल चक्र अपनाने का निर्णय लिया। इसके तहत गांव के 250 किसानों ने अपने 450 एकड़ से अधिक भूमि पर ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन एवं अन्य नगदी फसल ली। इसका परिणाम यह हुआ कि बीते ग्रीष्मकालीन मौसम में गांव के किसानों को पानी की समस्या नहीं हुई। इसके साथ ही गांव के भूजल स्तर में भी वृद्धि हुई और प्रति एकड़ 65 हजार रूपये का फायदा हुआ।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि धान की फसल में पानी, खाद, दवाई, मेहनत की खपत अधिक होती है, जबकि दलहन, तिलहन और नगदी फसलों में इनकी खपत कम होती है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस गांव में फसल चक्र परिवर्तन और जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों को भलीभांति देखें और समझ लें तथा अपने-अपने गांवों में जाकर किसानों को फसल चक्र परितर्वन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आप सभी को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा।

Dhamtari 2

इस अवसर पर गांव में फसल चक्र हेतु बनाई गई योजनाओं और कार्यों को समझाने के लिए चारों विकासखण्डों से आए प्रतिनिधियों को अलग-अलग विभाजित कर परसतराई के किसानों ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण हेतु गांव में निर्मित किए गए जल संरचनाओं, फसल चक्र अपनाने से हुए फायदे सहित आय में वृद्धि के प्रयासों को भी बताया। इस मौके पर कृषक प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम में धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पोटियाडीह, रांवा, तरसींवा, भानपुरी, खपरी, कुरूद के सिंधौरीकला, बगदेही, गुदगुदा, सौराबांधा, सिलीडीह, खैरा, कोकड़ी, मगरलोड विकासखण्ड के गिरौद, कुण्डेल, नारधा, बोड़रा, भेण्डरी, शुक्लाभाठा, नवागांव, मेघा और नगरी विकासखण्ड के फरसियां, नवागांव क., छिपली, सलोनी, साल्हेभाठ, पांवद्वार के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

facebookShare on Facebook
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

Continue Reading

Previous Previous post:

जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने हेतु चल रही मुहिम

जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने हेतु चल रही मुहिम
Next Next post:

छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास

छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धमतरी जिले के गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को सिखायेंगे खेती के उन्नत तरीके
  • 4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह फर्जी
  • मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाने की घोषणा
  • 18 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर मिला प्रमोशन
  • 9 कारों पर 10-10 हजार का जुर्माना, चालकों का होगा लाइसेंस सस्पेंड

Recent Comments

  1. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  2. Steven Clark on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  3. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  4. Kenneth White on नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
  5. Sheilat on शारीरिक संबंध का विरोध करने पर नौकरानी की हत्या, मालिक ने मारकर लटकाया था फंदे पर, अब हुई गिरफ्तारी
वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी - जागेश्वरी पाल , संचालक का नाम - जागेश्वरी पाल, मोबाईल नंबर - 9399701018 , ई मेल - batchitcgnews@gmail.com, कार्यालय पता - लालपुर , रविंद्र नाथ टैगोर वॉर्ड , पिन नंबर - 492015 Copyright ©cgbatchit.com | ChromeNews by AF themes.
Go to mobile version