
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के कई अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/141/2025-FOREST के तहत, अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह नियुक्तियाँ अस्थाई रूप से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

